Home » धर्म » या अब्बास या हसनों वल के नारों के साथ निकला छड़ी अलम का जुलूस

या अब्बास या हसनों वल के नारों के साथ निकला छड़ी अलम का जुलूस

खैरवाड़ा। छड़ी के जुलूस में मातम मनाते युवक। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।हजरत ए अब्बास अलम बरदार की याद में निकलने वाला अलम (छड़ी) जुलूस जामा मस्जिद चौक से निकला जो ढोल ताशो की आवाज और या अब्बास, या हुसैन या हसन या अली के गगन भेदी नारो के साथ पुराना बस स्टैंड , तहसील रोड , निचला खेरवाड़ा, आजाद चौक व मोची वाडा होते हुए पुरानी कोतवाली पहुंचा जहा पर मन्नतियो ने छड़ी पर सेहरे की रस्म अदा की। गौर तलब है की 5 जून आशूरा की रात वही दस मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकलना तय है। मोहर्रम इस्लामिक माह का चांद दिखने के साथ ही ताजिया निर्माण कमेटी ने अपने काम की शुरुआत कर दी थी जामा मस्जिद में इमाम बरकत अली द्वारा रोजाना करबला के शहीदों की याद में नातो मनकबत व तकरीर का प्रोग्राम की शुरुआत की जो दस मोहर्रम की तारीख तक बाद नमाजे ईशा होती रहेगी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?