Home » धर्म » अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा सत्र 2025-29 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पुष्कर में आयोजित हुई

अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा सत्र 2025-29 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पुष्कर में आयोजित हुई

जोधपुर (नरेन्द्र त्रिपाठी , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी )!अजमेर जिले के पुष्कर कस्बे में स्थित गौतमाश्रम पुष्कर में 11 मई को अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा सत्र 2025-29 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सामूहिक विवाह समिति के संरक्षक सावित्रीप्रसाद गौतम ने स्वागत उद्बोधन में समर्पण भाव से समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

सर्व प्रथम पहलगांव घटना में दिवंगतों की आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर भावनात्मक श्रद्धांज. लि दी गई। सामाजिक प्रस्ताव पारित किया कि सम्पूर्ण भारत का गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज तन-मन-धन से भारत सरकार व भारतीय सेना के साथ है। इसके पश्चात महासभा अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी ने आगामी 5 वर्षों की कार्ययोजना प्रस्तुत कर बताया कि महासभा को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए ‘महासभा गांवों की ओर’ कार्यक्रम चलाएगी। महासभा की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए युवक संघ की ओर से पारित प्रस्ताव को सभा के सामने रखा। जिसमें महासभा से नए सदस्यों को जोड़कर उनसे प्रतिदिन एक रुपए का सहयोग लिया जाएगा। ऐसे एक लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया। युवक संघ के महासभा के भवन निर्माण संबंधी दूसरे प्रस्ताव को सदन के समक्ष रखा। जोशी परिवार के महर्षि गौतम प्रतिमा स्थापित करने के अभियान के बारे में जानकारी दी। सदन से आगामी 5 वर्षों के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।

महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती माया त्रिवेदी ने युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन आयोजित कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला सभा की ओर से जिला व तहसील स्तर तक संगठन तैयार किया जाएगा। श्रीमती त्रिवेदी ने कहा कि युवक संघ की तरह युवती संघ का गठन भी किया जाना चाहिए।

राजस्थान प्रांतीय सभा के अध्यक्ष श्री विशाल शर्मा ने कहा कि महासभा की कार्य योजनाओं को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। समाज में हो रही अवांछित घटनाओं पर दुःख जताते हुए सदन से हाथ खड़े करवाकर समर्थन मांगा। उन्होंने संस्कार पर बल देते हुए युवाओं को जोड़ने की मांग की।

ओमप्रकाश उपाध्याय गंगरार ने युवक संघ अध्यक्ष के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी ऐसा कार्य करें कि इतिहास बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना होगा कि महर्षि गौतम की प्रतिमा गांव-गांव में लगे। उपाध्याय ने कहा कि हर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना चाहिए। ऐसे आयोजन से समाज में आर्थिक बचत होगी।

युवक संघ अध्यक्ष अनिल जोशी ने समाज सेवा के आगे आने व नई दिशा देने आह्वान किया।
गौतमाश्रम पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहनराज उपाध्याय ने बैठक में लिए गए निर्णयों पर शुभकामनाएं व्यक्त की। समाज सेवा में समर्पित होने पर बल दिया।

महासचिव जितेन्द्र गौतम ने समयबद्ध कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। मध्यप्रदेश प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर महासभा अध्यक्ष का हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कुंज. बिहारी गौतम कोटा ने कहा कि सामाजिक संगठनों में जिला व गांव सहित हर स्तर पर विवाद होते रहते हैं। इन्हे दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

हनुमान प्रसाद पंचारिया ने कहा प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए। शिवशंकर व्यास ने कुरीतियों पर जिला व तहसील स्तर से रोक लगाने की बात कही तथा प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य को महासभा के आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य दिए जाने पर बल दिया। मुख्य संरक्षक सत्यप्रकाश जोशी ने कहा कि वे तन-मन-धन से महासभा के साथ है। उन्होंने कहा कि पद मिलना या हासिल करना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात तो तब है जब उस पद के अनुरुप आप जिम्मेदारियां निभाते हुए कार्य करें। पदाधिकारियों को पद के अनुरुप कार्य करने की प्रगति रिपोर्ट मांगी जाने पर जोर दिया।

महासभा की गुजरात प्रांतीय इकाई अध्यक्ष अशोक श्रोत्रिय ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को दिए गए दायित्व के अनुसार बार-बार फोलोअप लेना चाहिए। इससे उनको अपने लक्ष्य का ध्यान रहता है और लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में जागृति आई है तथा हमारा समाज किसी से कम नहीं है। युवा उद्योगपति अरूण प्रकाश जोशी ने कहा कि सभी यह चाहते हैं कि समाज की तरक्की हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संगठन में उदेश्यों का निर्धारण कर लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान देना चाहिए।

महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि महासभा की कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या को लेकर कहीं न कहीं आवाज उठती है कि 400 से ज्यादा सदस्य हो गए। उन्होंने कहा कि 65 लाख गुर्जरगौड़ ब्राह्मणों मेंसे 400 की संख्या पर्याप्त नहीं है। महासभा समाज हित में कार्य कर रही है। यह बात अलग है कि कार्य की गति पहले से अब तीव्र हो गई है। महासभा अध्यक्ष ने कहा कि हमे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद की लालसा न रखकर समाज सेवा के उद्देश्यों की पूर्ति में लगना चाहिए। महासभा के स्वयं के भवन निर्माण के बारे में अध्यक्ष ने इसके लिए कमेटी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने महासभा के भवन निर्माण संबंधित जिम्मेदारी युवक संघ को सौंपी। अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से होने वाली जनगणना में जाति के कॉलम में केवल ब्राह्मण शब्द लिखे जाने पर जोर दिया। इस दौरान अध्यक्ष ने सामाजिक जनगणना के लिए युवक संघ को दायित्व देते हुए कहा कि युवक संघ की प्रांतीय इकाई अध्यक्ष जिला व तहसील इकाइयों से यह कार्य आसानी से करवा सकते हैं। स्थानीय इकाइयां इस कार्य की महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इस अवसर पर देश भर में समाज की जनगणना युवक संघ से करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में सुधार के तहत डिजिटल प्रणाली से चुनाव कराने की पहल महासभा की मध्यप्रद. `श प्रांतीय इकाई के चुनाव में किया जाएगा। यहां पर सफलता पूर्वक चुनाव होने पर इस प्रकिया को लागू किया जाएगा नहीं तो पुरानी प्रकिया से ही चुनाव होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने जनगणना के लिए शुरुआती फंड बनाने पर जोर देते हुए विचार-विमर्श की आवश्यकता जताई।

महासभा के कार्यों के लिए आवश्यक कोष की पूर्ति करने के उद्देश प्राप्त करने में आम गुर्जरगौड़ की भागीदारी निभाने वाले युवक संघ द्वारा प्रस्तावित अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महासभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके तहत विशेष सदस्य बनाकर केवल प्रतिदिन एक रूपए का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। प्रतिवर्ष 365 रूपए का सहयोग होगा। इस सदस्यता को ‘गोल्ड कार्ड मेम्बरशिप’ कहा जाएगा। यह कार्ड डिजीटल व फिजीकल दोनो रूप में उपलब्ध होगा। उन्होंने जनगणना की उपलब्धियों पर आधारित इस कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए ‘एप’ बनाने की जानकारी दी। इस कार्ड के सदस्यों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, गौतमाश्रम व समाज की धर्मशालाओं में 25 प्रतिशत डिस्काउंट, महासभा की आजीवन सदस्यता सहित कई लाभ दिए जाएंगे। इस योजना में लगभग 20 हजार सदस्य बनने के बाद उपरोक्त लाभ प्राप्त होंगे। इस योजना के तहत 20 हजार सदस्य एक्टिव होने की स्थिति में ही लाभदिए जाएंगे। लाभ लेने के लिए इस कार्ड का एक्टिव होना आवश्यक होगा। इस कोष का उपयोग समाज के उत्थान के लिए यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा आदि के लिए किया जाएगा। इस अभियान की परिकल्पना एवं इसको पूर्णता देने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लेकर युवक संघ को जिम्मेदारी दी गई।

प्रांतों एवं युवक संघ, महिला सभा आदि के सदस्यों की संख्या एवं अनुशंषा के आधार पर अनुदान राशी का आवंटन किया जाएगा। अंतिम निर्णय अध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेगा। आगामी कार्यकारिणी की बैठक राजस्थान के फलोदी शहर में आयोजित कराने की घोषणा के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यकारिणी बैठक का संचालन मुख्य सचिव ललित प्रकाश सांखी एवं सावित्री प्रसाद गौतम ने किया।

इस बैठक में निम्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस सत्र की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्व श्री ओमप्रकाश जोशी, प्रद्युम्न जोशी, श्रीमती माया त्रिवेदी, अनिल जोशी, सत्यप्रकाश जोशी, अरूणप्रकाश जोशी, जयकिशन पंचारिया, गौरीशंकर पंचारिया, सुरेश उपाध्याय, महेश जाजड़ा, हेमेन्द्र जाजड़ा, उप प्रधान मंत्री मधुसूदन शर्मा, जवाहरलाल उपाध्याय, मगराज शर्मा, केवलकिशोर जोशी, अरविन्द शर्मा, बाबुलाल सिंगोली, इन्द्रराज पाइवाल, शिवराज नाबरिया, पुखराज शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रमोद व्यास, प्रदीप कुमार तिवाड़ी, श्याम बिहारी शर्मा, रविशंकर शर्मा, माधोप्रकाश जाजड़ा, दुष्यंत राणेजा, डॉ. योगेश जोशी, केसी शर्मा, गिरधरगोपाल शर्मा, भैंरुलाल शर्मा, भंवरलाल पंचा. रिया, डॉ. मोहनलाल जाजड़ा, विनोद कुमार शर्मा, घनश्याम किशोर जोशी, ओमप्रकाश रोहीवाल, राजेश जाजड़ा, प्रेमराज शर्मा, सुरेन्द्र तिवाड़ी, रामगोपाल उपाध्याय, कमलेश जोशी, रामेश्वर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, युधिष्ठर जोशी, प्रेमनारायण पंचोली, चन्द्र नारायण शर्मा, राधेश्याम पाणेचा, घनश्याम जोशी, मनोज गौतम, दिनेश रोहीवाल, बलदेव कुमार शर्मा, चेतन चौबे, आरएम शर्मा, कुंजबिहारी गौतम, राजकुमार शर्मा, पंकज पंचोली, अनिल जोशी, महेशचंद्र पुरोहित, दिनेश जोशी, वासुदेव उपाध्याय, गोरधन जोशी, किस्तूरचंद गील, धनराज जोशी, शिव पंचारिया, सत्यनारायण जोशी, सुरेश जोशी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?