Home » धर्म » मन्ना खेड़ा गांव में सप्त दिवसीय भागवत महापुराण और पंच कुंडी यज्ञ हवन का समापन हुआ

मन्ना खेड़ा गांव में सप्त दिवसीय भागवत महापुराण और पंच कुंडी यज्ञ हवन का समापन हुआ

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली तहसील के ढूंढिया ग्राम पंचायत के मन्ना खेड़ा गांव में आयोजित सप्त दिवसीय भागवत महापुराण पंच कुंडीय महायज्ञ चामुंडा माता मंदिर पर कलश स्थापना श्री बालाजी मंदिर मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा मंदिर पर ध्वज दंड स्थापना एवं विगत 3 दिनों से चल रहे पंच कुंडी यज्ञ हवन का आज पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ इस अवसर पर इंद्रमल चौधरी सादड़ी मेवाड़  महामंडलेश्वर 1008श्री चेतन दास जी के सानिध्य में पंडित कमलेश सुखवाल पूरण जी खंडेलवाल शिवजी शर्मा राहुल जी खंडेलवाल द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ में पंचकुंडीय यज्ञ हवन की पूर्णाहुति  मुख्य यजमान व अनु दास जी  दिनांक 30. 4. 2025 अक्षय तृतीया को संपन्न हुआ इस अवसर पर डीजे की धुन पर नाचते गाते बालाजी के जयकारे लगाते मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे इस दौरान गांव के युवाओं में काफी उत्साह देखा गया भागवत महापुराण पोथी की शोभायात्रा निकालकर समापन किया गया इस अवसर पर मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ,उदयपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ,भाजपा देहात उपाध्यक्ष गणपत लाल सोनी ,देहात के गोपी लाल चौबिसा, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार ,डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी कपासन के प्रधान भेरुलाल जाट, फतेहनगर नगरपालिका के उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,  कुंतल जोशी , मोहनलाल जाट कंवरपुरा ,भामाशाह नारायण लाल डांगी का मोठड़ा धारण कर स्वागत किया ,भागवत प्रारंभ में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी , प्रधान नरेंद्र कुमार जैन का मन्नाखेड़ा आगमन पर स्वागत किया गया ग्रामीणों ने इस अवसर पर आए साधु संतों का भी स्वागत सत्कार का आशीर्वाद दिया उसके बाद पर प्रसादी का आयोजन किया गया

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?