Home » धर्म » ऋषभदेव के महावीर जिनालय में अक्षय तृतीया पर्व मनाया

ऋषभदेव के महावीर जिनालय में अक्षय तृतीया पर्व मनाया

खेरवाड़ा। समीपस्थ ऋषभदेव महावीर नगर स्थित महावीर जिनालय में अक्षय तृतीया के दिन भगवान ऋषभदेव देव का प्रथम पारणा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा पर 108 कलशों से पंडित जयंत गांधी ने मंत्रोच्चारण से इक्षु रस से अभिषेक कराया।  सभी भक्तो को इक्षू रस का रसपान कराया। यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया आज के दिन हस्तिनापुर में भगवान का प्रथम आहार हुआ था। दीक्षा के बाद 6 महीने तक तप कर आहार के लिए भगवान निकले लेकिन चर्या विधि मालूम नहीं होने से आहार नहीं हुआ। सात महा तक इधर-उधर विचरण के बाद हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस को पूर्व भव का स्मरण होने पर विधिवत आहार प्रदान हस्तिनापुर में  दिया था और इसी दिन जैन धर्म में दान परंपरा की शुरुआत हुई। अक्षय तृतीया के दिन दान तीर्थ के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन, वित्तमंत्री बसंती लाल भंवरा, निर्माण मंत्री नरेंद्र किकावत, जिनालय प्रमुख चंद्रेश भेरवोत, अनिल वाणावत, बसंत कीकावत, विनोद भानावत, नव युवक मंडल के तरुण सिसपुरिया, विपिन नोगामा , गुणमाला पंचोली ,स्नेह लता वानावत, लिप्टन पंचोली, उषा किकावत,  लीला कंजीयोत, शीला गणोडिया , चारूमति सहित कई समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?