




उमरणा महावीर जैन गोशाला सेमड सायरा मार्ग
गोगुन्दा 30 अप्रैल(कांतिलाल मांडोत)! श्री वर्धमान स्थानकवादी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में उमरणा स्थित महावीर जैन गोशाला में अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर वर्षीतप पारणा महोत्सव का आयोजन जिनेन्द्रमुनि मसा एवं सुकनमुनि मसा के पावन सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया।इसमे 195 तपस्वीयों का पारणा किया गया ,जिसमे उन्होंने एकान्तर तप की कठिन साधना की गई।जिनमे एक दिन खाना और एक दिन उपवास जैसा क्रम पूरे 12 महीने तक चलता रहता है।उमरणा के प्रांगण में महाश्रमण जिनेन्द्रमुनि म सा एवं सुकुनमुनि मसा के पावन सानिध्य मेंमंगल प्रवचनों का श्रवण करने के पश्चात सभी तपस्वी उपस्थित हुए,विधि विधान द्वारा इक्षु रस से सामूहिक पारणा करवाया गया।
उमरणा में महोत्सव के अंतर्गत दो हजार से ज्यादा तपस्वी श्रावक एवं अतिथि गण उपस्थित रहे ,जिनके लिए दिव्य भोजन प्रसादी का प्रबंध श्रावक की तरफ से किया गया।इस बीच समजनजो पगड़ी और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।मिश्रीमलजी मसा के सुशिष्य प्रवर्तक सुकून मुनि मसा,उपप्रवर्तक अमृतमुनि मसा ,बालयोगी अखिलेश मुनि डॉ वरुण मुनि मसा,पुष्करमुनी मसा के सुशिष्य महाश्रमण जिनेन्द्रमुनि मसा ,रमेशमुनि मसा एवं दीपेशमुनि मसा एवं दक्षिण चंद्रिका महासाध्वी संयमलताजी मसा,अमितप्रज्ञाजी कमलप्रज्ञाजी एवं सौरभ प्रज्ञाजी मसा का सानिध्य उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को मिला।इनके दर्शन से धरा धन्य हुई और पारणा महोत्सव के शुभ अवसर पर उपस्थित श्रावकों से प्रवचन लाभ लिया।इस बीच राजकीय परिवार से युवा उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ,गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेती उपस्थित रहे।विधायक प्रताप गमेती ने अपने उध्बोधन में सरकार की योजना एवं गोगुन्दा क्षेत्र में सरकार द्वारा किये विकास कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम के बीच सुकून मुनि मसा ने अमृतमुनि की 50वी दीक्षा जयंती पर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।महावीर जैन गोशाला उमरणा के चेयरमैन लक्ष्मीलाल कच्छारा, अध्यक्ष हीरालाल मादरेचा ,हस्तीमल धोका अशोक मादरेचा सुखलाल मादरेचा कैलाश लोढ़ा प्रकाश लोढ़ा और पत्रकार कांतिलाल मांडोत पत्रकार गोपाल लोढ़ा, सुनील चपलोत आदि उपस्थित रहे।पत्रकारों का जैन समाज की तरफ से सेवा और समर्पण भाव के लिए पगड़ी और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।उदयपुर से आए श्रमण सेवा संघ के कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया ।








Users Today : 0