
खेरवाड़ा। अखिल भारतवर्ष दिगंबर जैन युवा परिषद की शपथ ग्रहण समारोह किया गया जिसमें अतिथि के रूप में महेंद्र दलावत, धनपाल गागावत, सुनील लुंदीया, पूर्व अध्यक्ष अतुल अकोत, महामंत्री पुष्पदंत मेहता एवं संयुक्त महामंत्री सचिन गनोड़िया रहे।
विकास किकावत द्वारा नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष आशीष गांधी, महामंत्री कुशल शाह, सांस्कृतिक मंत्री प्रशांत जैन, संरक्षक मिथिलेश जैन, उपाध्यक्ष अक्षय दलावत, कोषाध्यक्ष नीतीश जैन ,सह मंत्री अमित गनोड़िया ने शपथ ली। अखिल भारतीय युवा परिषद महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। शपथ रेशमा गांधी द्वारा दिलाई गई। अध्यक्ष मोनिका जैन, महामंत्री निशा जैन, सांस्कृतिक मंत्री प्राची जैन, धर्म मंत्री चेतना जैन, उपाध्यक्ष पायल जैन ने शपथ ली।
एवं संयुक्त महामंत्री एवं JPL- 8 संयोजक सचिन जैन द्वारा आगामी कार्यक्रम JPL -8 जो 17/5/25 से 6 दिवसीय कार्यक्रम के बारे मे बताया कि इस कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से सभी को मिलकर मनाना हे।








Users Today : 1