Home » धर्म » खेरवाड़ा में दस दिवसीय रामलीला मंचन शुरू

खेरवाड़ा में दस दिवसीय रामलीला मंचन शुरू

खेरवाड़ा। ऐतिहासिक भव्य श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 25 अप्रैल से 4 मई तक 10 दिन तक रोजाना रात्रि 8:00 बजे से 11:00 तक कार्यक्रम स्थल श्री रामवतिका श्री राममंदिर प्रांगण खेरवाड़ा में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भारत का प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी द्वारा काशी के 25 कलाकारों द्वारा धर्म भूमि खेरवाड़ा की पावन धरा पर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। प्रथम दिन की रामलीला दशरथ पुत्र प्राप्ति यज्ञ श्री राम जन्म का किया गया मंचन श्री राम जन्म होते ही जयकारों से गूंजने लगा पूरा पंडाल सैकड़ो की संख्या में दर्शक पहुंचे प्रथम दिन की रामलीला में उमरा जन सैलाब इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम दिन ही मनमोहक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया। हम सभी का परम सौभाग्य हैं कितनी बड़ी रामलीला अपने खेरवाड़ा में हो रही है और राम मनोरंजन के विषय नहीं है प्रभु श्री राम आस्था के विषय हैं अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रामलीला को देखें एवं धर्म लाभ अर्जित करें।
इस अवसर पर नगर के कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
सभी ने पहले हनुमान जी महाराज की ध्वजा पूजन कर दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
आज की सबसे विशेष रामलीला श्री सीता स्वयंवर धनुष यज्ञ, धनुष भंग एवं श्री सीता जी की वरमाला की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?