
खेरवाड़ा। श्रीनाथ गार्डन रेजिडेंसी बड़ापाल में महादेव एवं जगदम्बा माताजी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्री राहुल जोशी प्रतिष्ठाचार्य एवं उनके साथ आए विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न कराई गई। तीन दिन तक प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त हवन पूजन, देवाधिदेव आवाहन,अनुष्ठान, भजन संध्या का आयोजन हुआ। अंतिम दिवस कलश यात्रा तथा मूर्तियों की स्थापना, पूजन,अभिषेक, भोग, आरती व महाप्रसाद वितरण के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कॉलोनी वासियों ने मंदिर निर्माण समिति के सदस्य अनिल अवजेकर, सत्यनारायण प्रजापत, शांतिलाल कलाल, अनिल बेदी, कोदरलाल पांचाल, नरेंद्र कुमार सुथार, डायालाल कलाल का उपरण धारण कराकर स्वागत अभिनंदन किया।








Users Today : 7