
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!शांति कुंज हरिद्वार गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा के मावली में भव्य स्वागत की तैयारी बैठक गत दिवस शनिधाम मावली मंदिर पर रखी गई। बैठक में दिनांक 17 अप्रेल को रथयात्रा मावली नगर में प्रवेश करेगी उसके स्वागत की रूप रेखा तय की गई ,। सदस्यों को कार्य सौपे गए एवम सायंकाल होने वाले दीप यज्ञ की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
इस बैठक में जिला प्रवक्ता बसंत कुमार त्रिपाठी ,मावली ब्लॉक प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ,हरीश दाधीच , ओम खत्री ,राजेन्द्र भट्ट ,बादल शर्मा ,विजेश पालीवाल ,अभय शर्मा ,कृष्ण गोपाल शर्मा ,भेरू पुजारी ,बंसी लाल जाट ,परस राम जाट एवम शनि मंदिर के पुजारी उपस्थित थे।
आज 14 अप्रेल को ज्योति कलश रथयात्रा मावली ब्लॉक के खेमपुर के नजदीक रही।
आज की रथयात्रा में नरेंद्र त्रिपाठी ,मोहन गुर्जर ,हरीश दाधीच ,खुमा गुर्जर ,राजेन्द्र भट्ट ,ओम खत्री एवम नारायण गुर्जर साथ रहे।








Users Today : 14