Home » धर्म » मेनार में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर ग्रामीण पहुँचे तलवाड़ा, ज्योतिर्लिंग के लिए सफेद मार्बल को किया चिन्हित

मेनार में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर ग्रामीण पहुँचे तलवाड़ा, ज्योतिर्लिंग के लिए सफेद मार्बल को किया चिन्हित

21 अप्रैल को होगा राम दरबार की स्थापना, राम मंदिर के समीप ही 12 ज्योतिर्लिंग की होगी स्थापना



वल्लभनगर(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!21 मार्च :- उपखंड क्षेत्र के मेनार में धण्ड तालाब की पाल पर स्थित मंशापूर्ण कमलनाथ महादेव जी के समीप बने श्रीराम मंदिर में राम दरबार और 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम 21 अप्रैल को होगा, जिससे मेनार के ग्रामीण शुक्रवार को 12 ज्योतिर्लिंग के लिए तलवाड़ा, बांसवाड़ा पहुँचे, जहाँ 12 ज्योतिर्लिंग निर्माण के लिए संबंधित मार्बल व्यापारी को ज्योतिर्लिंग हेतु मार्बल चिन्हित कर निर्माण करने के कहा गया। साथ ही बेणेश्वर महादेव जी, त्रिपुरा सुंदरी माताजी एवं ईडाणा माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने बताया कि मंदिर में भगवान श्री राम दरबार माँ सीता, श्रीराम, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की जावेगी। इसके साथ ही मंदिर के समीप ही 12 ज्योतिर्लिंग की भी स्थापना होगी, जिसके तहत ही तलवाड़ा पहुँच 12 ज्योतिर्लिंग के लिए मार्बल का पत्थर देख चिन्हित किया गया।
         डालचंद कमावत, राजकुमार हरजोत ने बताया कि राम मंदिर सफेद मार्बल में निर्मित किया गया, जो 76 जिले के आमेट में जयपुर के सफेद मार्बल पत्थर से बना। वही मंदिर में राम दरबार के लिए प्रतिमाओं का निर्माण बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा कस्बे में हुआ, जिसके लिए वियतनाम के सफेद मार्बल पत्थर को चयनित कर प्रभू श्री राम दरबार माँ सीता, श्रीराम, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी प्रतिमाओं निर्माण किया गया।
      इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, मांगीलाल लुणावत, दुर्गाशंकर दियावत, अम्बालाल रूपावत, ओंकारलाल भलावत, शांतिलाल हीरावत, डालचंद कमावत, कन्हैयालाल दियावत,  राजकुमार हरजोत, भेरुलाल दियावत, भगवतीलाल मन्द्रावत, शान्तिलाल हीरावत, बंशीलाल मानावत, बालमुकुंद दियावत, रमेश मन्द्रावत, नरेश दियावत, छोगालाल खेतावत, सुरेश चंद्र दियावत सहित अन्य थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?