Home » धर्म » ऋषभदेव : आदिनाथ क्लब लगातार 14 वर्षों से भंडारा लगा रहा है

ऋषभदेव : आदिनाथ क्लब लगातार 14 वर्षों से भंडारा लगा रहा है

खैरवाड़ा। भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव पर भक्तो के लिए भंडारों का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया की भगवान के भक्तो के लिए विभिन्न संस्थाओं ने भक्तो के स्वामी वात्सलय पानी के प्याऊ, गन्ने के रस का रस्वदान बच्चो के लिए प्रभावना आदि का वितरण कर भगवान के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आदिनाथ कल्ब द्वारा विगत 14 वर्षो से भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 5500 भक्तो के भोजन की व्यवस्था की जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नाना लाल अहारी ,अध्यक्षता सहायक आयुक्त देवस्थान दीपिका मेघवाल ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि सेठ राजमल कोठारी, जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदर लाल भाणावत थे। क्लब के प्रमुख बंशी लाल शाह, अशोक भाणावत, धन पाल भंवरा,  प्राण भानावत, रंजन वालावत, राजेंद्र भंवरा ने विशिष्ट योगदान दिया। किकाभाई ट्रस्ट बंगलोर जैन संघ ने भी भंडारा की व्यवस्था की। अहमदाबाद प्याऊ संघ ने चार मुख्य स्थानों पर शीतल जल की व्यावस्था की।  संघ 1947 से तीसरी पीढ़ी लगातार व्यवस्था करती आ रही। संघ के शंकर लाल,  कन्हिया लाल, श्याम लाल, राजेश, विनोद, नवीन, दिनेश स्वयं भक्तो को जल पिलाकर भक्ति आस्था समर्पण का संदेश दिया। श्री जैन संघ मेवाड़ ने नयपदम महराज के आशीर्वाद से तेजमल भीम ने सभी के लिए गन्ने का रस का रसपान कराया। पाठशाला मंदिर में लड्डू वितरित किए। कई भक्तो ने ऋषभदेव मंदिर के बाहर प्रभावना वितरित कर खुशियां जाहिर की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?