



कई देशों से आए अंग्रेजो ने पहली बार कलरफुल फेस्टिवल का लुफ्त उठाया,बेल्जियम से आए विदेशियों ने जमकर खेली होली
गोगुंदा ( कांतिलाल मांडोत )14 मार्च !महाराणा प्रताप की वीरभूमि गोगुन्दा में होली का रंगारंग कार्यक्रम में सैलानियों के बराबर जमावड़ा रहा।विदेशी धरती से आए अंग्रेज गांव में हैप्पी होली के गगनभेदी नारों का लुफ्त उठाते हर एक व्यक्ति को गुलाल से तिलक कर हैप्पी होली की शुभकामनाएं देते हुए तरपाल गांव में घूमते दिखाई दिए।तरपाल में शुक्रवार को ग्रामीणों के संघ विदेशी पर्यटकों ने भी होली खेली।फाग के गूंजते गीतों में अंग्रेज ने हैप्पी होली कहकर ग्रामीणों सहित प्रतिष्ठानो पर जाकर शुभकामनाएं दी ।बेल्जियम से आये विदेशी सैलानियों ने रंग और गुलाल के साथ एक दूसरे को रंगा और साथ ही ग्रामीणों को भी रंग में रंग दिया।हैप्पी होली और बुरा न मानो होली है के नारो से अंग्रेज रंगों का लुफ्त उठाते नजर आए। गोगुन्दा तहसील के तरपाल गांव में सात समंदर से पार आने वाले विदेशी सैलानियों ने लुफ्त उठाया।होली के विशेष दिन पर महिलाओं और पुरूषों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे ताकि सफेद रंग जल्दी साफ हो सके।मंद मंद मुस्कान मन की खुशी होठो पर झलकती दिखाई दी।हँसमुख चेहरों से रंग लगाकर भारत के सुविख्यात होली फेस्टिवल को पहली बार मना कर अंग्रेज ख़ुशी जाहिर कर रहे थे।बेल्जियम के रहवासियों के संस्कार उनकी प्यारी मुस्कान से साफ झलक रहे थे।हर एक होली के रंगबिरंगे रंगों में सराबोर नजर आ रहा था।तरपाल के मुख्य बाजार से गुजरते सैलानियों ने होली के रंगों में रंगे अंग्रेजो ने हैप्पी होली बोलकर एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते नजर आए।ग्रामीणों ने अभिवादन कर अंग्रेजो को शुभकामनाएं दी और उनको रंग लगाया।होली की बधाई भी दी।अंग्रेजो और मुगलकाल में भी होली खेलने का रिवाज था।
विदेशी सैलानियों ने स्थानीय ग्रामीण लोगो के साथ राजस्थानी गानों पर नृत्य किया और सभी ने मिलकर रंगों का आनन्द लिया।गांव में आए अनेक अंग्रेज रंगों में रंगे सराबोर नजर आ रहे थे।सैलानियों ने पत्रकार से बातचीत में कहा कि इंडिया में होली का रंग और होली का आनन्द कुछ अलग ही है।यहाँ इंडिया में हर एक फेस्टिवल मन लगाकर मनाते है।यह भाव विभोर करने वाला फेस्टिवल है।








Users Today : 100