Home » धर्म » विकास स्कूल में आयोजित हुआ फूल होली पर्व

विकास स्कूल में आयोजित हुआ फूल होली पर्व

खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन।स्थानीय विकास पब्लिक स्कूल के ब्रजांगन में फूल होली महोत्सव का आयोजन किया गया। सहायक निदेशिका ऋचा जोशी ने बताया कि होली के अवसर ब्रज परम्परानुसार किशोरी जी व ठाकुरजी ने रसिया को साथ ले कर सभी ग्वाल-बाल पर पुष्प वर्षा कर फूल होली खेली , इसके बाद हर्बल गुलाल से रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक तिलकेश जोशी ने होली मनाने के वैज्ञानिक कारणों से अवगत कराया । जिसमे टेसू के फूलों से होली खेलने, गुड़ की सुवारी खाने व फईरो वार करने के वैज्ञानिक कारण बताए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?