
खैरवाड़ा धरणेन्द्र जैन। जैन धर्म के प्रवर्तक, प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याण के अवसर पर राज्य के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा जारी आदेश में निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को लिखा गया है कि अध्यक्ष राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद से प्राप्त पत्र के संदर्भ में भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याण के उपलक्ष में राजस्थान के समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन व उनके आदर्शों पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराने ,चार्ट बनाने ,रंगोली बनाने, पोस्टर बनाना, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम 10 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक की अवधि में आयोजित किए जाने हैं।
जताया आभार
क्षेत्र के जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी ,महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन, पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन, पूर्व अध्यक्ष हेवन कुमार फड़िया, जैन समाज के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य धरणेन्द्र जैन आदि ने इस हेतु राज्य सरकार , मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।








Users Today : 1