
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। श्रीकृष्ण जन्म भूमी मुक्ति आंदोलन जनजाग्रति अभियान के तहत श्री कृष्ण भव्य रथ यात्रा जो 4 मार्च से द्वारिका गुजरात से प्रारम्भ हुई है एवं मथुरा तक 23 मार्च पहुंचेगी का ऋषभदेव व खैरवाड़ा में मंगल प्रवेश करने पर भव्य स्वागत अभिंनन्दन किया गया । रथयात्रा के महंत डॉ नरेशपुरी के पावन सानिध्य एवं नेतृत्वकर्तां आचार्य राजेष्वर राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त भारतीय धर्म संसद एवं साथी रथ यात्रियो का फुलमालाओं उपरणा से श्रीराममन्दिर नाहरगढ एवं डॉकबंगला खैरवाड़ा पर भव्य स्वागत किया गया । श्रीराम मन्दिर में धर्मसभा की गई। इस अवसर पर विश्व की सबसे छोटी गीता रामसिंह राजोरिया द्वारा लिखित भागवत गीता का दर्शन कराया। सभी भक्तो को भक्त कवि डॉ कैलाश परवाल रचित श्री कृष्णम महाकाव्य ग्रन्थ की पुस्तक वितरित कि गई जिसमें 5000 से अधिक दोहें एवं चौपाईयां तथा गीत है। सभी भक्तो का राजेश्वरजी ने श्री कृष्णम् जन्म भूमी मुक्ति आन्दोलन का उपरणा से अभिनन्दन किया। सभी रथ यात्रियों को नगर भ्रमण कराते हुएं जयकार करते, भक्ति गीत की सुमधुर लहरियो के साथ श्रीकेशरियाजी मन्दिर तक ले गये जहां ऋषभदेवजी भगवान का दर्शन कराया । इस अवसर पर नगर भण्डारी नरेन्द्र कुमार विप्र फाउण्डेशन जिला मन्त्री हनुमन्त रावल नगर अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी गिरीष भण्डारी राजेन्द्र अर्दवी उपाध्यक्ष गोपाललाल शर्मा देवीलाल भोई रमेश सेवक नवीन रावल नगरपालिका पार्षद प्रवीण भोई डॉ करूण सोमपुरा गजेन्द्र लौहार भीमराज मीणा मुकेश व्यास नारयण व्यास बद्रीप्रसाद रावल राजेन्द्र त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारयण त्रिवेदी मन्त्री प्रियाषुं पहाड तरूण सोमपुरा महेन्द्र पहाड घनश्याम रावल भावेश शर्मा कुन्जबिहारी रोशन मेनारिया चन्द्रनारायण त्रिवेदी विप्र फाउण्डेषन जिला महिला मंत्री रेखा रावल वन्दनारावल सविता सोमपुरा हेमा ईन्दरा रावल गायत्री पिन्की रावल शकुन्तला सुथार उपस्थित थे।
खैरवाड़ा में पंडित नंदकिशोर दयालपुरा, शांतिलाल व्यास, हरीश पानेरी, सुरेश चंद्र व्यास, रणछोड़ लाल व्यास, ओम व्यास, मनीष चौबीसा, राजेंद्र पानेरी, शंकर लाल पंचाल, शैलेश उपाध्याय, संजय शर्मा, सुनील राजपुरोहित, मुकेश टांक, नरेंद्र शर्मा सहित कई हिन्दू समाजजन मौजूद थे। संचालन तिलकेश जोशी ने किया। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खेरवाड़ा पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।







Users Today : 3