Home » धर्म » महाशिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!केदारिया !महाशिवरात्रि पर बुधवार को श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्री केदारेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में विशेष पूजा-अर्चना हुई। भोलेनाथ को विशेष आंगी धराई गई और विधिवत अभिषेक किया गया। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। दर्शन के बाद श्रद्धालु साउंड और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। आयोजन समिति की ओर से दिनभर विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?