



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी), 26 फरवरी। उपखण्ड मुख्यालय की पंचायत समिति के पीछे बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग सहित शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसके बाद श्रद्धालू भाव विभोर होकर खूब थिरके वंही पूर्व संध्या पर कीर्तन का भी आयोजन किया गया था जिसमे श्रद्धालू खूब झूमें । अटल सेवा केंद्र के समीप नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण करते हुए रूद्र पाठ,कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में महिला-पुरुषो तथा आबाल वृद्धधों ने भाग लिया और सुबह तक खूब झूमें। बुधवार सुबह सवा पांच बजे निर्धारित मुहूर्त के अनुसार शिवलिंग के साथ ही माता पार्वती, प्रभु गणेश व प्रभु कार्तिकेय तथा नंदी महाराज व लक्ष्मी के प्रतीक कछुवे की पं. जगदीश चंद्र आमेटा, पं. राधेश्याम जोशी, पं. कमलेश त्रिपाठी व पं. गौरव श्रीमाली के निर्देशन में वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। साढ़े छह बजे से हवन प्रारम्भ हुआ जो प्रातः 10 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्रद्धालू महिलाएं भाव विभोर होकर खूब नाची।








Users Today : 124