
खैरवाड़ा । धरणेन्द्र जैन। एक तरफ जहां पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही है वहीं, नयागांव उपखण्ड़ के ग्राम पंचायत थाणा के आदर्श उमावि में बच्चों ने इस दिन को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया। छोटे छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल में कई माता-पिता के आंखों में आंसू भी देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व विद्यालय प्रशासन ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बह्मचारी गुलाब दास महाराज माकडादेव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि इस आधुनिक दौर में जहां बच्चे टीवी और मोबाइल तक ही सीमित हैं। वहीं आदर्श स्कूल बच्चों में अध्यात्म के जरिए माता-पिता व शीर्ष जनों के आदर सम्मान की भावना को जागृत कर रहा है, ऐसे आयोजन सभी जगह होने चाहिए। जिससे युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके। माॅडल उमावि नयागांव के आचार्या खुश्बु जैन ने कहा कि उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है. मातृ-पितृ दिवस पर पूरे विधि विधान के साथ माता-पिता को भगवान के रूप में साक्षी मानकर उन्हें आसन ग्रहण कराते हुए उनका तिलक कर, उनकी आरती उतारी जाती है और फिर उनकी परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रेमशकंर चैबीसा, सेवानिवृत अध्यापक,पूर्व पार्षद उदयपुर हेमलता शर्मा, देवी लाल शर्मा,राम लाल भगोरा, समाजसेवी रमा बेन,पंचायत समिति सदस्या ममता मीणा,भाजपा बावलवाडा मण्डल महामंत्री जयदीप फडीया,संस्थान के भीष्म पितामाह अमरा भाई पटेल,गौतमलाल पटेल,भरत तीरगर,सतवीर सिंह चैहान,समाजसेवी देवीलाल गरासिया,भगवती पटेल ने भी सम्बोधित किया।







Users Today : 2