
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! भींडर के केदारिया में उदयपुर मित्र मंडल द्वारा श्री विश्कर्मा जन्मोत्सव पर मनाया गया , इस अवसर पर विश्वकर्मा मन्दिर, केदारेश्वर महादेव एवं सेनजी महाराज मंदिर की विशेष साज सज्जा की मंदिरो को फूलों और विशेष रौशनी से सजाया गया , रात्रि को जागरण मे भजन गायक राधेश्याम वैष्णव ने दी भजनो की प्रस्तुति भगवान विश्वकर्मा, अंगिरा जी, सांवरिया सेठ, भोलेनाथ एवं संत शोभाराम जी सहित अनेक भजन गाये जांगिड़ ब्राह्मण समाज के भक्त जनों ने रात भर भजनों का आनन्द लिया , मध्यरात्रि को महाआरती के साथ ही सूर्योदय होने पर विशेष अनुष्ठान किया जाएगा , समाज के बोर्ड परीक्षा में 75% प्रतिशत पाने वाले छात्र और छात्राओ को साथ ही खेल में राज्य स्तरीय की प्रतिभाओ का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कार्यक्रम के उपरांत महा प्रसादी का आयोजन होगा !








Users Today : 5