


मावली ! विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में विद्यारम्भ संस्कार हुआ , स्थानीय विद्यालय में आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां शारदे का जन्म दिवस विद्यारम्भ संस्कार के साथ मनाया गया , सर्वप्रथम मां शारदे के समक्ष स्थानीय विद्यालय के सचिव दामोदर जी गर्ग प्रधानाचार्य भंवरलाल, समाजसेवी राकेश जी जैन, राजेश जी चौधरी, पंकज जी ने दीप प्रज्वलन कर यज्ञ प्रारंभ करवाया , यज्ञ में नवीन प्रवेशित बालकों के माता-पिता सहित 17 जोड़े सहित यज्ञ हवनादि में उपस्थित थे , तत्पश्चात नवीन प्रवेशित बालकों ने पाठी एवं पोती लेखन कर 21 भैया बहनों ने विद्यारम्भ संस्कार लिया , विद्यालय में आकर्षण का बिंदु सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भैया बहनों ने सेल्फी ली , शांति मंत्र के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ !
इस शुभ अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी भी उपस्थित थे !








Users Today : 7