मावली ! मावली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में आज बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था प्रधान राजवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं विद्यालय स्टाफ एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी उत्सव मनाया। बसंत पंचमी के अवसर पर भामाशाह उम्मेद सिंह राठौड़ द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं विद्यालय स्टाफ तथा उपस्थित सदस्यों को भरपेट गन्ने का रस पिलाया। इस अवसर पर पन्नालाल रेगर, संतोष बुनकर, कैलाश कुमावत, पंखी लाल मीणा, कविता कुमारी, उमेद सिंह धीवा, नीतू कुमारी, रामू राम, रजत प्रकाश सिंह, तखत सिंह राठौड़, कुशाल सिंह, दिलीप सिंह, नारायण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








Users Today : 0