
बैठक में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा, निमंत्रण पत्र देने का कार्य जारी
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! वल्लभनगर मेहता गढ़ मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन चारभुजानाथ जी मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर 3 फरवरी से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर बुधवार को ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित मृदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ग्रामीणों व मातेश्वरी सोसायटी (एमएस) की बैठक का आयोजन हुआ। रमेश चंद्र सांगावत, जगदीश एकलिंग दासोत, अम्बालाल सोन्याणा वाला ने बताया कि बैठक में इस आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम के लिए डेकोरेशन, फूलों से मंदिर की सजावट, टेंट, ठाकुरजी का श्रृंगार, वागा सहित महाप्रसादी की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही निमंत्रण पत्रिका की भी शुरुआत की गई।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 3 फरवरी को महेश पालीवाल एंड पार्टी की ओर से भव्य भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके लिए स्टेज, ट्रेस, लाइटिंग, साउंड सिस्टम सहित सारी तैयारियां की गई है। वही ढोल व गाजे बाजे के साथ 4 फरवरी को सुबह ठाकुरजी को वागा धराया जाएगा, उसके बाद अम्बामाता जी, कालिका माताजी को वेश धारण कराए जाएंगे। साथ ही 5 फरवरी को सुबह मधुश्याम जी मंदिर परिसर में पंडित के सानिध्य में हवन अनुष्ठान शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर अभिजीत मुहूर्त में होगी। वही सुबह 9.30 बजे से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मेनार सहित आसपास के श्रद्धालु शामिल होंगे, और इस कलश यात्रा में श्रद्धालु धोती, कुर्ता एवं लाल पाग में शामिल होंगे, तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा और महाप्रसादी के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में राधाकिशन रामावत, भेरुलाल ठाकरोत, भगवतीलाल दौलावत, दिनेश दावोत, किशन रणछोड, बंशीलाल मानावत, रमेश चंद्र सांगावत, जगदीश एकलिंगदासोत, अम्बालाल सोन्याणा वाला, प्रकाश एकलिंग दासोत, सुरेश कमावत, पुष्कर मेरावत, हेमेंद्र उदावत, सुरेश चंद्र दियावत, राकेश रामावत, बालमुकुंद दियावत, जीवन दावोत, रमेश ठाकरोत, लक्ष्मीलाल ठाकरोत सहित अन्य थे।








Users Today : 3