
भींडर ( कन्हैयालाल मेनारिया, बासड़ा)! 25 वें राष्ट्र कथा शिविर में आज के मुख्य अतिथि के भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ,विशिष्ठ अतिथि केरला हाई कोर्ट के न्यायाधीश बसंत बाला , प्रधानमंत्री कार्यालय के वित्तीय सलाहकार संजीव सानियाल ,सेवा निवृत्त जनरल जे डी बक्शी, इसरो के साइंटिस्ट केके सुद सहित अनेक गणमान्य ने देश के कोने कोने से 9 दिवसीय राष्ट्र कथा शिविर में आए सोलह हजार से अधिक विद्यार्थियों, स्काउट एंड गाइड , एनसीसी कैडेट्स ,राष्ट्रीय सेवा योजना के बालकों एवम सेंकड़ों शिक्षको तथा इंडियन आर्मी, नेवी,सीआरपी, बीएसएफ सीआरपीएफ, एनडीआरएफ के जवानो को संबोधित किया। शिविर के प्रेरक व मुख्य आयोजक स्वामी धर्म बंधु ने सभी अतिथियों का शॉल ओडा कर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। स्वामी धर्म बंधु ने अपने उद्बोधन में जीवन के नो आधार भूत पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की उन्होंने राष्ट्रध्वज , राष्ट्रगान संविधान का सम्मान करने, नैतिकता आधारित जीवान जीने,कर्म व आचरण में ईमानदारी रखने, स्वअनूशासन, समय की पाबंदी, दूसरे के प्रति करुणा, किसी की सहायता, राष्ट्र के प्रति प्रेम ,कार्य के प्रति जुनून रखने को कहा । इसके साथ ही कहा कि जीवन में मुकाबला हमेशा अपने आप से करें , दूसरों से नहीं। माता, पिता ,गुरु का सम्मान करने और अपने ज्ञान को बढ़ाने को कहा। विशिष्ट अतिथि पीएमओ के वित्तीय सलाहकार संजीव सानियाल ने इतिहास की 5000 साल पहले के चक्रवती राजा सुदास द्वारा युद्ध में जीतने पर सभी देवताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया इसी कारण हमारे देश का नाम भारत पड़ा। उन्होंने बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपिता राजा सुदास थे।
अपने उद्बोधन में जनरल जे डी बक्शी
सनातन धर्म 10000 साल पहले से था, है और बाद में भी रहेगा । उन्होंने दशवतार के बारे में बताया। देश की रक्षा की मशाल युवाओ को सौंपने की बात कही। सेना की वैल्यू के बारे में कहा कि मेरा देश भारत सर्वोपरि, हम सब भारतीय है । निर्भयता निडरता,दया, सत्य के गुण सेना के होते है। मुख्य अतिथि भारत के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उद्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नमन किया, बाबा भीमराव अंबेडकर को नमन किया । उन्होंने कहा कि ये नया भारत है ,ना डरता है न छोड़ता है, घर मे घुस कर मारता है। नए भारत की ही ताकत है कि यूक्रेन से 28 देश के बच्चो को निकाला , 118 देशों को वैक्सीन दी। आज भारत 100 देशों को युद्ध की सामग्री दे रहा है ,आत्मनिर्भर भारत दुनियां की पांचवी इकोनॉमी है ,दुनिया का सबसे युवा देश का भविष्य बच्चे है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 में विकसित भारत बनाना है। महाराणा प्रताप, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई,सुभाष चंद्र महान है न की अकबर। क्रिकेटर
महेंद्र सिंह धोनी की के सफलता की कहानी सुनाई। सेठ ने 11 संकल्पो कर्तव्य का पालन , सभी का विकास, भ्रष्टाचार से मुक्ति, परंपराओं पर गर्व ,गुलामी की मानसिकता से मुक्ति,
देश सेवा के लिए अपने परिवार से मुक्ति , संविधान का सम्मान , आरक्षण की रक्षा महिला विकास एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे बताया । भारत का नव वर्ष नया वर्ष चैत्र में है। कैलेंडर वर्ष 2024 से 2025 में जा रहे हैं !
स्वामी धर्मबंधु भाषण ने कहा कि
भरत का नाम सूर्य है । पूरे देश से आए सभी शिक्षको का सम्मान अतिथियों के हाथो शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजक व प्रेरक एवम वैदिक मिशन ट्रस्ट के प्रमुख स्वामी धर्मबंधु जी ने सभी शिक्षको के साथ आवश्यक बैठक कर ट्रस्ट के इतिहास, संघर्ष, मिशन, उद्देश्य, व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और इसे बेहतर करने के सुझाव मांगे और सहयोग की बात कही।
8 बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू हुई जो रात्रि 10 बजे तक चलेगी।








Users Today : 4