Home » धर्म » युगल आर्यिका का दीक्षा दिवस समारोह मनाया

युगल आर्यिका का दीक्षा दिवस समारोह  मनाया



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। ऋषभदेव कांच के मंदिर में विराजित आर्यिका प्रज्ञा श्री माताजी  एवम आर्यिका सुज्ञान श्री माताजी का दसवां दीक्षा दिवस समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आज के दिन ही  युगल आर्यिका को आचार्य देवनंदी महाराज ने महाराष्ट्र के णमोकार तीर्थ धाम में जैन दीक्षा प्रदान की थी। आर्यिका प्रज्ञा मती श्री माताजी ने कहा कि हमारा सौभाग्य था हमें संत जीवन मिला और गुरुदेव आचार्य देव नंदी जी ने हमें संयम व्रत प्रदान किया। आज हम उनके परोपकार को नहीं भूल सकते हैं। हम आत्म कल्याण के पथ पर अग्रेषित है। आर्यिका सुज्ञान मती श्री माताजी ने कहा मां जीवन देती है और गुरु जीवन देते है संसार से दूर मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाया। इस मौके पर उदयपुर के राजेंद्र वेडा परिवार ने आर्यिका का पाद प्रक्षालन किया। शास्त्र भेट हिम्मत नगर की रिजल शाह परिवार ने किया। बॉम्बे के संघ पति विमल चिबोडिया ने 10किलो ग्राम की महामाला चरणों में भेट की। सेठ राजमल कोठारी ने साडिया भेट की। पुष्प वृष्टि  बॉम्बे के राजेश दानी ने किया। इससे पूर्व संघपति विमल चिबोडिया, हिम्मतनगर जैन समाज के अध्यक्ष विपुल भाई कोटाडिया, मुंबई के देवांग एवम परेश भाई ने चित्र अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। स्थानीय समाज के  सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री हेमंत भंवरा, वित्त मंत्री बसंती लाल भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, राज कुमार गांधी ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रतिक्षा दीदी ने आर्यिका माताजी का गुणावुदन किया। ऋषभदेव की बालिकाओं ने मंलाचरण प्रस्तुत किया। बॉम्बे, हिम्मतनगर, ऋषभदेव पाठशाला के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत  किए। महिला मंडल की अध्यक्षा महालक्ष्मी, वित्तमंत्री लक्ष्मी किकावत सहित समाज जनो ने अष्ट द्रव्यों से पूजा की। हिम्मतनगर के सोनल निखिल शाह परिवार ने आरती की।
इस मौके पर सुंदर लाल गंगावत, युवा परिषद के अध्यक्ष आशीष गांधी, महामंत्री कुशाल शाह, देवीलाल शाह, ओम कांता नौगामा सहित विजयनगर, हिम्मतनगर, अहमदाबाद, देवपुरा, उदयपुर, मुंबई के कई भक्त उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?