
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ वरदान स्कूल ऋषभदेव मैं अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समाप्ति क़े बाद बच्चों का मानसिक तनाव कम हो सके और बच्चों मैं व्यवसाय करने की आदत का विकास हो सके इसको ध्यान मैं रखते हुए बाल मेले का आयोजन किया गया साथ ही आज बच्चों को तुलसी पूजन का महत्व भी बताया गया ।
बाल मेले का शुभारम्भ स्कूल क़े प्रबंधक विकास जैन द्वारा माँ सरस्वती का दीप प्रज्वलन और रिबन काट कर किया गया ।
इसके बाद विकास जैन जी द्वारा स्कूल क़े कोऑर्डिनेटर जितेश व्यास ने मन्त्रों उच्चारण और विधि विधान से तुलसी पूजन करवाया साथ ही जितेश व्यास द्वारा सभी बच्चों को तुलसी पूजन का महत्व और हर घर मैं तुलसी का पौधा लगा कर सुबह शाम पूजा करने क़े लिए भी कहा गया ।
आज बाल मेले मैं कुल 31 दुकाने बच्चों द्वारा लगाई गई इसमें पाव भाजी, पानीपुरी, समोसा, कचोरी, चाट, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, भेल, मसाला छाछ, गाजर हलवा की दुकानों पर बच्चों ने जम कर आनंद लिया ।
कई सारे विद्यार्थियों ने गेम खेलने की भी दुकाने लगाई । स्कूल क़े ही अध्यापक दशरथ मेघवाल ने सेंटा क्लोज बन कर बाल मेला का आंनद दुगना कर दिया उन्होंने सभी बच्चों क़े साथ सेल्फी ली और बच्चों को चॉकलेट बाटी ।
स्कूल क़े म्यूजिक टीचर्स नवीन वैष्णव और हर्ष मेनारिया ने लाइव म्यूजिक और गाना गाकर सभी बच्चों का मनोरंजन किया ।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप यादव एवं उप प्राचार्य रजनीश जैन ने भी मेले का आनंद लिया।
अंत मैं बाल मेला प्रभारी यामिनी भंडारी ने सभी साथी शिक्षक गणों का धन्यवाद किया ।








Users Today : 8