Home » धर्म » खैरवाड़ा के विकास में तुलसी पूजन दिवस का शानदार आयोजन हुआ

खैरवाड़ा के विकास में तुलसी पूजन दिवस का शानदार आयोजन हुआ



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। स्थानीय विकास पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजनदिवस का आयोजन किया गया। संस्था की सहायक निदेशिका ऋचा जोशी ने बताया कि वेद सदन के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार रावल व समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल की उपस्थिति में तुलसी जी का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया । निदेशक तिलकेश जोशी ने तुलसी के औषधीय गुणों व आध्यात्मिक महत्त्व की जानकारी दी । तुलसी में अवस्थित तत्वों से न केवल निरोग रहा जा सकता है बल्कि प्रतिदिन तुलसी दल सेवन से बुधिवृद्धि भी होती है।। अंत मे विद्यार्थियों व कार्यकर्ताओं द्वारा तुलसी की आरती उतारी गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?