धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा। कस्बे के त्रिमेस भवन में रविवार शाम 7 बजे विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता विप्र अध्यक्ष हितेश जोशी ने की। बैठक में खेरवाडा विप्र फाउंडेशन की तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तुषार जोशी को विप्र फाउंडेशन का युवा अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, सुनील राजपुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मेहता, मंत्री लीलाधर व्यास, सह मंत्री दीपचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिवेदी, शैलेश उपाध्याय, सह कोषाध्यक्ष देवकीनंदन मेहता, संगठन मंत्री चिराग पानेरी, कुलदीप ठाकर, मीडिया प्रभारी जयेश व्यास, हसमुख पानेरी को नियुक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विप्र अध्यक्ष जोशी ने सभी को साथ में रहकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान आगामी सत्र 2025 में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में त्रिमेस अध्यक्ष सुरेश चंद्र व्यास, हरीश पानेरी, कृष्णलाल रावल, अनिल व्यास, दीपक उपाध्याय सहित कई विप्रजन मौजूद थे।








Users Today : 8