
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर फतेहनगर के पास स्थित मानखंड गांव में सती माता के मंदिर का जिर्णोद्धार का कार्यक्रम बहुत ही भक्ति भाव एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मानखंड निवासी नारायण लाल पालीवाल, भगवती लाल , देव किशन पालीवाल, नाथुलाल, कालूलाल , मांगीलाल , जगदीश पालीवाल, सूर्य प्रकाश पालीवाल, अशोक पालीवाल, रमाकांत पालीवाल है।
सती माता के जीर्णोद्धार में पालीवाल ब्राह्मणसमाज संस्था पिछोली उदयपुर की कार्यकारिणी को भी आमंत्रित किया गया। पालीवाल समाज संस्था उदयपुर की कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उनमें प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल, मीडिया प्रभारी महेश जोशी, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पालीवाल निवासी झरणों की सराय, सुंदरवास निवासी त्रिभुवन पालीवाल भी इस पावन समारोह में सम्मिलित हुए । सती माता के जीर्णोद्धार का यह कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर अतिथियों का तिलक एवं शोल ओढा कर स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की कार्यकारिणी की बैठक भी रखी गई। इस समारोह में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। उनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पालीवाल संगठन के अध्यक्ष शंकर लाल पुरोहित निवासी बड़ा भानुजा, महामंत्री सेवाराम बागोरा निवासी सुंदरचा, कोषाध्यक्ष उमेश जोशी निवासी दडवल, इसमें उथनोल चोखला के अध्यक्ष पूर्णा शंकर (गोटू भाई), उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे, महामंत्री जीवराज निवासी बामनिया, उथनोल चोखला के उपाध्यक्ष जगदीश पालीवाल निवासी डबोक। बागोल चोखला अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल निवासी बागोल, सुंदरलाल पुरोहित मंत्री निवासी धायला, दडवल निवासी श्याम लाल जोशी संरक्षक , आमेट चोखला के अध्यक्ष पारसजी, राजनगर चोखला के महामंत्री राकेश पालीवाल भी इस बैठक में पधारे थे।
इस बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये उनमें सर्व केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष शंकर लाल पालीवाल ने अपने सारगर्भित विचार रखें। केंद्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री सेवाराम, पूर्णा शंकर ( गोटू भाई) , जगदीश पालीवाल डबोक, महेश जोशी निवासी बेदला उदयपुर, राकेश पालीवाल (वकील साहब) निवासी पीपरडा, युवा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल मैं भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का श्रेष्ठ संचालन सुंदरलाल पुरोहित निवासी धायला ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद् अर्पित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भोजन महाप्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही उत्तम था। इसअवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा मानखंड निवासियों को इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद् एवं आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी महेश जोशी, मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, उदयपुर, राजस्थान ने दी!







Users Today : 1