Home » धर्म » झाड़ोल से जैन समाज के 600 यात्रियों का दल सम्मेद शिखरजी वंदना के लिए रवाना

झाड़ोल से जैन समाज के 600 यात्रियों का दल सम्मेद शिखरजी वंदना के लिए रवाना



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । समीपस्थ झाडोल से शुक्रवार को जैन समाज के 600 यात्रियों का दल सम्मेद शिखरजी यात्रा के लिए रवाना हुआ। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि शुक्रवार प्रातः झाड़ोल में बैंड बाजे की भक्ति धुनों के साथ नाचते गाते जयकारों के साथ शोभायात्रा निकली। सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा सहित ग्रामवासियों ने सभी यात्रियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। झाड़ोल से बस द्वारा सभी यात्रियों के उदयपुर पहुंचने पर सकल जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ,ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा आदि ने सभी यात्रियों का स्वागत पर शुभकामनाएं दी।
झाडोल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष केशु लाल मालवी, रमेश सदावत, मोतीलाल सदावत, सुरेश कुमार जीमावत ,प्रदीप कुमार सेलावत , हीरालाल मालवी, झमक देवड़ा, देवीलाल चिबोडिया, मनीष सडावत, अशोक चिबोदिया मीडिया प्रभारी संजय जैन चिबोडिया महिला अध्यक्ष धुली देवी मालवी सुमित्रा चिबोडिया आशा देवी सडावत, सविता चिबोडिया ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी संजय जैन चिबोडिया ने बताया कि 600 यात्रियों का समूह 15 दिसंबर को शिखरजी पहुंचेगा। 16 दिसंबर को आचार्य वैराग्यनंदी महाराज के सानिध्य में सम्मेद शिखरजी की वंदना करेगा। 17 दिसंबर को सम्मेद शिखर विधान ओर आचार्य वैराग्यनंदी महाराज ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा।
उल्लेखनीय है कि सम्मेद शिखरजी 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि है। इसलिए तीर्थराज सम्मेद शिखरजी की वंदना का विशेष महत्व है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?