Home » धर्म » खैरवाड़ा के विकास में गीता जयंती धूम धाम से मनाई

खैरवाड़ा के विकास में गीता जयंती धूम धाम से मनाई



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। स्थानीय विकास पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता जयंती का आयोजन किया गया।
प्रधानाध्यापक सुनील कुमार रावल ने बताया कि मोक्षदा एकादशी के अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा बारहवे अध्याय भक्ति योग व तीसरा अध्याय कर्मयोग का सस्वर वाचन किया गया।  निदेशक तिलकेश जोशी ने गीता के माध्यम से जीवन प्रबंध के कई श्लोकों की जानकारी दी। इस अवसर संस्था की सहायक निदेशिका ऋचा जोशी का जन्मदिन भी उल्लास पर्व के रूप में मनाया गया।
अंत मे विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन आँचना पानेरी ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?