
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ ऋषभदेव नगर में मुनि प्रशन सागर एवम मुनि साध्य सागर जी महाराज के प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मुनि संघ कुंवारिका नदी के कृष्ण घाट पर पहुंचने पर ढोल नगाड़े से अगवानी कर अर्घ्य समर्पित किया । मुनि संघ मुख्य बाजार से होते हुवे कांच के मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उन्होंने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा समुद्र की लहरों में रत्न नही मिलते हैं रत्न तो समुद्र के भीतर होते हे, यह संसार में मानव लहरों की तरह थपेड़े खाता है अपनी आत्मा के भीतर रत्न को नही खोजता है, वास्तविक सुख अपने भीतर है। इस मौके पर समाज के सेठ राज मल कोठरी, अध्यक्ष महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री शिक्षाविद प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धन पल भंवरा, निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, सह मंत्री हेमंत भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री जन जन में प्रिय महान नेता सुंदर लाल भाणावत, नव युवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, महामंत्री अंकुश भाणावत , महिला मंडल के अध्यक्ष महा लक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मंजू भंवरा ,सुनील किकावत, हर्षित शाह, चिराग गांधी, बाबू लाल लूनदिया सहित समाज जन उपस्थित थे।








Users Today : 15