
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी के 61 वे अवतरण दिवस का भव्य समारोह बाल ब्रह्मचारी अनुकम्पा दीदी के निर्देशन में रविवार को प्रातः 9 बजे से हुआ। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि प्रातः मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांतिधारा पश्चात अवतरण दिवस समारोह दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। समारोह के दौरान मंगलाचरण प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेन्द्र जैन सलूंबर ने किया। आर्यिका संघ को जिनवाणी भेट भगवतीलाल जयचंद मालवी , राजेंद्र बोहरा , रमेश रामकरण बोहरा ने, पाद प्रक्षालन महावीर शंकर लाल जैन लोहारिया परिवार ने किया। आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी, आर्यिका गिरनारमति माताजी, आर्यिका भव्यमति माताजी को ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश हिसावत ने ,श्रीपाल धर्मावत ने , ट्रस्ट सचिव अनिल अखावत ने नवीन पिच्छिका भेंट की। सभा में उपस्थित श्रावक श्राविकाओ ने संगीतमय अष्ट द्रव्य से पूजन किया। समारोह के समापन पर वर्षायोग कलश स्थापना करने वाले सुरेश हिसावत, पदम रत्नावत सहित सभी परिवारों को कलश प्रदान किए गए। आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी ने मंगल प्रवचन एवं सभी को आशीर्वचन प्रदान किया। शाम को आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी की 61 दीपों से मंगल आरती की गई। इस अवसर पर लोहारिया बांसवाड़ा भिंडर उदयपुर आदि स्थानों के सैकड़ो श्रावकगण मौजूद थे।








Users Today : 13