
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन। समीपस्थ ऋषभदेव में भारत गौरव राष्ट्र सन्त मनोज्ञाचार्य आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव कि प्रेरणा से समवशरण का निर्माण शिघ्र प्रारम्भ होगा।
गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत ने बताया श्री भट्टारक यशकिर्ति दिगंबर जैन गुरुकुल मंदिर प्रांगण में समवशरण के निर्माण का पूण्यार्जन मंजू देवी कांतिलाल भंवरा परिवार द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव ने पुण्यार्जक परिवार को इस पुनित कार्य करने हेतु आशिर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पुण्यार्जक परिवार से मंजू देवी कांतिलाल भंवरा, हेमन्त भंवरा, महेंद्र वाणावत व समाज अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, महामंत्री प्रदीप जैन एवं गुरूकुल ट्रस्ट से सुरेश कोठारी , जयप्रकाश सिसपुरिया, शिक्षाविद प्रकाश भाणावत,जिवंधर किकावत,सुंदरलाल किकावत, विनोद शाह, राजेन्द्र भंवरा,पुष्पदंत भंवरा, अनन्त कोठारी, कवि बलवन्त बल्लु ,नवयुवक मंडल अध्यक्ष हितेश भंवरा, महामंत्री अंकुश भाणावत, महिला मंडल अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली, महामंत्री मन्जु भंवरा सहित अनेक समाज जन मौजूद थे।








Users Today : 0