Home » धर्म » थाणा पाल पर बजरंग सेना की बैठक सम्पन्न

थाणा पाल पर बजरंग सेना की बैठक सम्पन्न

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । समीपस्थ नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत थाणा के संत सरोवर पाल पर स्थित हनुमान जी मंदिर पर बजरंग सेना की बैठक आयोजित हुई। बजरंग सेना ब्लॉक  नयागांव के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि बैठक में हर शनिवार को हर गांव में हनुमान चालीसा सहित अन्य आयोजन का करवाने का निर्णय लिया गया। साथ बागेश्वर धाम की पद यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए अनेक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। आडीवली निवासी अनिल नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू को एक होने की जरूरत है। हमें मिलकर धर्म का कार्य करने के लिए एक होने की जरूरत है। बैठक को प्रेमगिरी महाराज, उम्मेद सिंह चौहान, भीखा लाल पटेल,चेतन लबाना,यशवंत पटेल,कल्पेश जोशी,पंकज जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन उमेद सिंह चौहान ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?