Home » धर्म » हनुमान चालीसा पाठ के 71 शनिवार पूर्ण होनें पर कटेवड़ी में भजनसंध्या!

हनुमान चालीसा पाठ के 71 शनिवार पूर्ण होनें पर कटेवड़ी में भजनसंध्या!

71 शनिवार पूर्ण होनें पर कटेवड़ी में भजन संध्या

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । उपखंड के समीप स्थित कटेवड़ी  गांव के माताजी मंदिर पर निरंतर चल रहे शनिवारीय हनुमान चालीसा पाठ के 71 वां शनिवार पूर्ण होनें पर गांव की महिला मंडल एंव जय अंबे नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। पडोंसी गांव महुदरा की महिला मंडल के सानिध्य में भजनों की अनुपम प्रस्तुतिया पेश की गई ।  जिन पर समस्त ग्रामवासियों एंव छोंटे-छोटें  बालकों ने झूम – झूम कर नाच गाकर भजन कीर्तन का आनंद लिया।
जय अंबे नवयुवक मंडल के सचिव हसमुख पानेरी ने बताया कि कटेवडी गांव में माताजी मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू करवाने का श्रेय खेरवाड़ा निवासी बजरंग अग्रवाल को जाता है जिन्होंने 15 जुलाई, 2023 से प्रथम शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ करवाने के उपरांत प्रत्येक शनिवार सांयकालीन को  हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेकर धर्म की अलख को जागृत करने हेतु अपनी आहूति प्रदान कर रहें है।
शनिवार को सांयकालीन  हनुमान चालीसा पाठ एंव आरती के बाद  भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे गांव की महिला मंडल के सदस्यों एंव महुदरा गांव की महिला मंडल के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी । धार्मिक कार्यक्रम  में मंदिर पुजारी जितेन्द्र पानेरी,जसु देवी पानेरी, हीरा भाई कलाल , जय अंबे नवयुवक मंडल के सचिव हसमुख पानेरी, हरीश एस पटेल, कल्पेश पटेल आदि उपस्थित थे।
भजन संध्या में गांव की महिला मंडल की सदस्यों एंव छोंटे -छोंटे बालकों ने जोर-शोर से भाग लिया।
भजन संध्या के बाद रात्रि को गांव के उपस्थित ग्रामवासियों एंव सभी भक्तजनों को ,स्थानीय गांव की महिला मंडल की तरफ से सगारी प्रसादी के रूप में प्रसादी वितरण की गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?