
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । हरिओम जनजाति छात्रावास खेरवाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती व जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व भगवान बिरसा मुंडा समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
अतिथियों के स्वागत परिचय के उपरांत मुख्य वक्ता बलदेव दरंगा ने बताया कि देश की आजादी में बिरसा मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ,उन्होंने कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ जनजाति समाज को एकजुट किया। अनेक लोगों को धर्मांतरित होने से बचा लिया !
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक शंकरलाल डामोर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल जी पटेल प्रदेश अनौपचारिक शिक्षा प्रभारी थे। विशिष्ट अतिथि सुभाष जी फेरा और जिला संगठन मंत्री विजयपाल चरपोटा, श्रद्धा जागरण प्रमुख हरि गिरि पटेला थे। कार्यक्रम में अभिभावक एवं एकलव्य संस्कार केंद्र की बहनों व छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम प्रमुख ईश्वर लाल ने किया एवं आभार व्यक्त विजयपाल चरपोटा ने किया।








Users Today : 65