Home » धर्म » आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव की अस्टद्रव्य से पूजा संपन्न!

आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव की अस्टद्रव्य से पूजा संपन्न!

आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ससंघ की उपस्थिति में!


खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। समीपस्थ ऋषभदेव नगर में आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ससंघ की उपस्थिति में पुलक जनचेतना मंच परिवार द्वारा अष्ठ द्रव्य से पूजा की गई।
पुलक जनचेतना मंच के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री, देशभर में नामचीन हस्ती, जन जन के लाडले अंतर्राष्ट्रीय कवि बलवंत बल्लू ने बताया की पूजा की स्थापना जया गंगावत सीमा किकावत परिवार द्वारा ,जल सुषमा रमेश पंचोली, राकेश सुषमा वानावत, शशिकला भवरा परिवार द्वारा , चंदन राकेश जय श्री सुंदरोत्त ,ममता अन्नत कोठारी परिवार द्वारा,अक्षत शीतल रेवती मेहता, नवीन मधु दोवडिया परिवार द्वारा ,पुष्प रेखा सलिल बरोडिया, नीता मुकेश भानावत परिवार द्वारा, नेवेध्य त्रिशला दिलीप अकोत, ममता हेमंत अकोत गुरु भक्त परिवार द्वारा, जयमाला पुलक मंच युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा की चतुर्मास में पुलक मंच के सदस्यो द्वारा नए नए आयाम स्थापित किए गए जिसको जो कहा वो किया। प्रत्येक आयोजन में मंच परिवार ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । पुलक मंच ने गिरनार यात्रा में पूर्ण सहभागिता निभाते हुए प्रभावी व्यवस्था को अंजाम दिया ,साथ ही सांयकालिन आरती का लाभ भी मंच परिवार को ही मिला।
उक्त अवसर पर गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री जन जन के प्रिय ट्रस्टी सुंदर लाल भानावत, समाज के पूर्व अध्यक्ष दानवीर सुरेश कोठारी ,पवन कुमार गंगावत ,भानु गनोडिया एवम कई धर्मावलंबी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?