Home » धर्म » केश लोचन से आत्माकी शुद्धि होती हैं : पुलक सागर

केश लोचन से आत्माकी शुद्धि होती हैं : पुलक सागर

आचार्य पुलक सागर जी महाराज ने केश लोचन किया

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । समीपस्थ ऋषभदेव के श्री भट्टा रक यश कीर्ति दिगंबर जैन गुरुकुल में विराजित आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज एवम मुनि प्रणीत सागर का केश लोचन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ । आचार्य ने बताया की कई वर्षो से भगवान ऋषभदेव से केश लोचन की परंपरा लगातार चली आ रही है इससे कर्मों की निर्जरा होती हैं तथा आत्मा की शुद्धि होती है, आत्मा मोक्ष मार्ग पर प्रशस्त होती है, यह तप त्याग एवम संयम का प्रतीक है। समाज के अध्यक्ष महान शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया की दिगंबर साधु के 28 मुलगुनो में केश लोचन आवश्यक गुण है। साधु को हर चार माह में एक बार केश लोचन आवश्यक है, इससे जीवो की हिंसा नहीं होती है, संत अपने हाथो से केशो का लोचन करते हैं। इस मौके पर पुलक मंच के अध्यक्ष राकेश वानावत ,भानु गणोदिया, गुरु भक्त हेमंत अकोत, गुरु भक्त राकेश सुंदरोत, वरिष्ठ जय प्रकाश वानावत, संदीप भाणावत, नव युवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा, महामंत्री अंकुश भाणावत, तरुण क्रांति मंच के महामंत्री सुनील किकावत, महिला मंडल के महामंत्री मंजू भंवरा, गुरु भक्त मनीष कुशवाह, मनोज यादव , निर्मल वानावत, युवा परिषद के धनपाल दोवडिया, बाबू लाल गंगावत, यशोधर गणोडिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?