Home » उदयपुर जिला » संगीत साहित्य के रंगों में डूबा शायराना उदयपुर परिवार संगीत, छंद , कविता , शायरी ने बांधा समा

संगीत साहित्य के रंगों में डूबा शायराना उदयपुर परिवार संगीत, छंद , कविता , शायरी ने बांधा समा

साहित्य प्रेमी भजन , कविता फिल्मी गानों छंद दोहे लोक गीत  शायरी ने बांधा समा , दर्शकों ने फनकारों को मंच पर जा जाकर किया सम्मानित

उदयपुर। शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम शोभागपुरा में हुआ, जिसमें मोहब्बत भरी शायरी, तो संगीत की महफिल में कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर डॉ अजय मुर्डिया, विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश बडारिया, आयोजन अध्यक्ष डॉ सीमा सिंह प्रबंध निदेशक ऐश्वर्या कालेज थी। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी संचालन कर्ता दिव्यानी शर्मा ने बताया समारोह में उदयपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों से कलाकारों ने भाग लिया। दिव्यानी ने शायरी, छंद, दोहे, पैरोडी, लोकोक्तियां सुनाते हुए सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि मुर्डिया ने घोषणा की कि शायराना उदयपुर परिवार के श्रेष्ठ शैली रखने वाले गायकों गीतकारों को फिल्मों में अवसर दिया जाएगा। इसके बाद शारदा दहलवी, चंचल शर्मा, भावना जैन ने सामूहिक रूप से शिव, कृष्ण भजन सुनाकर समारोह को भक्ति मय बना दिया। इसी तरह सोहनलाल लोहार, किशन लोहार, नीलम कौशल, डॉ गोपालराज गोपाल, राजकुमारी, कवि डॉ राजकुमार राज, एसडी कौशल, अशोक परिहानी, नारायणलाल लोहार, डॉ शौकत परवीन, चिन्मय भट्ट, गिरीश राजपुरोहित, सूर्यवशी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। डॉ सीमा सिंह ने शिक्षा के साथ साहित्य संगीत समागम को जीवन के सर्वांगीण विकास का मूल आधार बताया। संस्थापक मनोज गीतांकर ने बताया आगामी दिवस पर साहित्य संगीत कार्यशाला होगी, जिसके लिए प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। राष्ट्रभक्ति पर शायराना उदयपुर परिवार म्यूजिक एल्बम बनाने जा रहा है, जिसमें शायराना उदयपुर परिवार के श्रेष्ठ गायकों सदस्यों को अवसर मिलेगा। वरिष्ठ कवि डॉ राजकुमार राज की महर्षि वाल्मीकि पर लिखी संगीतबद्ध रचना का विमोचन हुआ। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आचालिया, डॉ सीमा वेद ने गुमनाम शहीदों की कई घटनाओं को सुनाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। शायराना उदयपुर परिवार कलाकारों के लिए म्यूजिक फेटिवल, लिटरेचर फेस्टिवल भी करेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहित्य, संगीत सितारे भाग लेंगे।

Leave a Comment