
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),! बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को चौखी बावड़ी चोराहे पर स्थित श्याम बिहारी मंदिर में तुलसी गमला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम किशन लाल न्याती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी बहु एवं महिला मंडल उपाध्यक्ष हेमा न्याती द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष न्याति द्वारा 61 तुलसी गमलों का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष राधा दरगड ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां तुलसी माता का निवास होता है वहां स्वर्ग बन जाता है। यह पौधा अत्यंत पवित्र, पूजनीय एवं गुणकारी है। इसके घरों में सकारात्मकता व आरोग्यता आती है।
कार्यक्रम राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया के सानिध्य मे आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवपुरा, प्रीति दरगड , डिंपल न्याति, ममता नुवाल, आरती नुवाल* सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।








Users Today : 1