
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सालरियाकला ग्राम नवरतन सिंह राणावत के अग्निवीर मे चयन के पश्चात पहली बार गांव लोटने पर ग्रामीणो द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकाल कर उपखण्ड मुख्यालय से सालरियाकला गांव तक ले जाया गया।
अग्निवीर की ट्रेनिंग के पश्चात पहली बार गांव आने पर राणावत का मित्रों परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों द्वारा नया बस स्टैंड भारत माता की जय के जयकारों के साथ आतिशबाजी और डीजे पर बजते देशभक्ति गीतो के साथ माल्यार्पण और साफा बंधवाकर के स्वागत किया गया। इसके पश्चात डीजे और वाहन रैली के नवरतन का स्वागत जुलूस रवाना हुआ। जो कि पुराना बस स्टैंड गुलाबपुरा रोड माली मोहल्ला हवाला चौक सामोला चोक चौकी श्रीजी का खेडा होते हुए सालरियाकला गांव पहुचा। जहाँ पर पुरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि चांदमल पारीक भवर लाल गुर्जर शंकर लाल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 0