
भीलवाड़ा / बनेड़ा (जय प्रकाश शर्मा)! अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विधालय शिक्षा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने अपनी मागो को लेकर के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संसंगघ के ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश पारीक और मंत्री भगवान सिंह के नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को मुख्यमंत्री के नाम सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मकालीन सहित अन्य अवकाश यथावत रखने सत्र 2026 – 27 के लिए शिविरा केलेंडर मे संशोधन करने. तृतीय वेतन श्रृंखला सहित शैष सभी संवर्गो के तबादले किए जाए।. तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदोन्नतिया कि जाए. 20 19 से अब तक क्रमोन्नत सभी विधालयो मे पदो की वित्तीय स्वीकृति जारी कर के स्टाफिंग पेटर्न के अनुसार पद सृजित कर पदस्थापन किया जाए। तथा शिक्षको को समस्त गैरशेक्षणिक कार्यो मुक्त किया जाए। आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखा जाए। प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दुर किया जाए। साथ ही संविदा शिक्षकों को नियमित करने के साथ ही संगठन के लम्बित मांग पत्र के बिन्दुओं पर चर्चा करके उनका समाधान किया जाए। इस दौरान नियाज मोहम्मद पठान मनीष पारीक महेंद्र सिंह तंवर जगदीश सुथार तरुण सिंह मुकेश गुर्जर बीना शर्मा आशा शर्मा मंजु देवी मजाहिर प्रभु लाल गाडरी सत्यनारायण वैष्णव रामकुवार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।








Users Today : 30