





सालेरा कला में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न में पूरे मंडल के नौ गांव के सनातन प्रेमी महिला पुरुषों ने मिलकर विराट हिंदू सम्मेलन हेतु शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा की । नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नाचते -गाते उल्लास के साथ संतों को रथ में बिठाकर विभिन्न झांकियों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा कला पहुंचे जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। धर्म सभा में महंत छाड़ीदार गोपालपुरी जी महाराज, निराला आश्रम आसना, शंकर पुरी जी दाता जूनावास ,थानेदार पूरी आसन ,कश्मीर पूरी आसना ने अपने आशीष वचनों एवं धर्म की धूरी सत्य करुणा प्रेम को बताते हुए अपना आशीष प्रदान किया मुख्य वक्ता के रूप में भारत भूषण ओझा[ प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख ]ने सनातन धर्म के लिए बताया की वह किसी का विरोध नहीं करता है, प्राणी मात्रा में ईश्वर का वास है यह दादी की दादी ने हमें सिखाया है ऐसे छोटे-छोटे प्रश्न बात कर समाज को अपने संस्करणों को सुदृढ़ रखते हुए व्यवहार करना और इस शिक्षा को आगे वाली पीढ़ी को देना सिखाया। भारत भूषण के वक्तव्य को आम साधारण भाषा में होने से कई स्त्री पुरुषों ने बड़ी सराहना की और किसी ने तो कहा कि ऐसा कार्यक्रम और ऐसे वक्ता समय-समय पर आते रहे तो हिंदू समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागृत रहेगा और सनातन समाज का बाल भी बांका नहीं हो सकता अंत में भोजन प्रसादी कर पूरे हर्षोल्लाह के साथ ग्राम वासियों ने आए हुए मेहमानों को बड़ी तनमय्यता के साथ जिम्माया !
टूस डांगियान मंडल वल्लभनगर खंड जिला भिंडर का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ
खेड़ा देव माता मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और डीजे का उद्घाटन भी आज ही हुआ। जहां रथ में बिठाकर संत श्री चेतनानंद जी, आश्रम धोनी माता, राम लखन दास जी महाराज आदि संतों के सानिध्य में नाचते- गाते स्त्री- पुरुष पूरे आनंद विभोर के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टूस डांगियान पहुंचे जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर केशव गुप्ता ने अपने विचार रखें तथा पांच प्राणों को दोहराया कि हमें सामाजिक समरसता पर्यावरण स्वबोध नागरिक शिष्टाचार आदि का पालन करना चाहिए तथा हिंदू सम्मेलनों की सार्थकता इसी में है कि हम इन पांच प्रमुख बातों का पालन करें। अंत में प्रसाद वितरण हुआ और सब लोग अपने घर पहुंचे !
डबोक में विशाल कलश यात्रा एवं मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न
डबोक मंडल के सभी गांव मेड़ता डबोक आदि नो गांव के सनातन प्रेमी बंधु बांधो द्वारा चारभुजा मंदिर से चौराहे तक जुलूस निकालकर धर्म सभा के रूप में हिंदू सम्मेलन संपन्न किया जहां विपिन विद्यालयों ने अपनी प्रस्तुतियां दी एवं कई संत महापुरुष के साथ क्षेत्र के मठ मंदिर पुजारी और भोपाल का सम्मान किया गया जहां अनुज दास जी महाराज गौशाला घनौली ने जातियों में ना बंटकर इकट्ठे रहने का संदेश दिया तथा गौ भक्ति अपने घर में पालने से होती का संदेश दिया। मुख्य वक्ता के रूप में धर्मेंद्र सिंह जी सह प्रांत प्रचारक चित्तौड़ प्रांत समाज को भारत भक्ति का संदेश दिया उन्होंने आगे बताया कि परंपराओं रीति रिवाज और संस्कृत भाषा भूसा अलग होते हुए भी एक तत्व कारण आज हमारा समाज जिंदा है हजारों वर्षों के बाद आज हमें एक ऐसा अवसर प्राप्त हुआ है जब हम ऐसे बड़े-बड़े आयोजन कर रहे हैं और विराट सम्मेलन एकत्र करके हम एक साथ भोजन प्रसादी ले पा रहे हैं यह अवसर वापस छूटना नहीं चाहिए हम डेढ़ अरब हिंदू हैं गर्व से कहो हम हिंदू हैं हिंदू एक जीवन पद्धति है जैसा कि कोर्ट ने कहा है सब माता-पिता अग्नि पानी का अपना-अपना धर्म होता है हम सनातनी हैं निरंतरता से जो धर्म हमने हमारे समाज ने तय किए हैं हम उसे मर्यादा को मानते हैं इसलिए हम सनातनी है हमारा समाज सर्व समावेशी है और उन्होंने राजा शिव का प्रसंग बताते हुए अपनी बात को सिद्ध किया और तीन बातें बताइए पढ़ाई स्त्री में मां का दर्शन पराया धन मिट्टी के समान बताएं प्रताप शिवाजी विवेकानंद आदि के उदाहरण बताते हुए उन्होंने समाज की अपनी एक मर्यादा और संस्कृति को आरक्षण बनाए रखने के लिए समाज को आग्रह किया सालवी दीदी ने भी महिला सशक्ति पर अपने विचार व्यक्त किया!
खेमली मंडल के विराट हिंदू सम्मेलन में 12 गांवों के 1500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं सारंगपुर भिंडर के नारायण गिरी जी महाराज की उपस्थिति एवं जिला प्रचारक गजेंद्र द्वारा मुख्य वक्तव्य पांच परिवर्तनों हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता को बताते हुए खेमली मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ जहां कलश यात्रा शोभा यात्रा एवं गौ-उत्पादन का बिक्री केंद्र भी लगा। नारायण [गौ सेवा प्रशिक्षण चित्तौड़ प्रांत ] ने अपनी सेवा दी!








Users Today : 9