



मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!संपूर्ण मेवाड़ और खेराड के समाज जनों द्वारा निर्वाचित किए जाने पर अकरम हुसैन जी ने समस्त मेवाती समाज और साथ में सहयोग देने वाले सभी साथियों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया आने वाले समय में तंजीम की ओर से बेहतर तरीके से कार्य करने का वादा किया
कपासन तंजीम ए मेवा तियां हल्का मेवाड़ खेराड के आम चुनाव दिनांक 21.12.2025 को तंजीम कार्यालय कपासन में चुनाव अधिकारी सिराज मोहम्मद की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें 1498 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया इस चुनाव के अंतर्गत सदर पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से अकरम हुसैन मावली को 509 मत मिले मुबारक हुसैन को 489 मत मिले अशरफ को 447 मत मिले 52 वोट खारिज हुए इसका परिणाम अकरम हुसैन सदर पद के लिए निर्वाचित किए गए दूसरा पद सेक्रेटरी के लिए था जिसमें अब्दुल हकीम ने 596 मत प्राप्त किया जाकिर हुसैन में 774 वोट प्राप्त कर सेक्रेटरी पद पर विजय प्राप्त की तीसरा पद खजांची के लिए मोइनुद्दीन ने 562 मत प्राप्त किया सिकंदर ने 811 मत प्राप्त किया एवं 125 मत ख़ारिज किए गए जिसमें सिकंदर खान विजय रहे चुनाव के दौरान चुनाव कमेटी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया!








Users Today : 25