
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के खेड़लिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालसांस में सोमवार को भामाशाह गणेश लाल मंडोवरा ने कक्षा 1 से 8 के 40 विद्यार्थियों को ऊनी जैकेट वितरित किए । जैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार व्यास ने गणेश लाल मंडोवरा का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर ओमप्रकाश टेलर, गीता कोरानी, गरिमा लढ़ा, प्रतिभा विश्नोई, सहित समस्त अध्यापकों के साथ गांव के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।








Users Today : 22