Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के मानपुरा बस्ती में देवनारायण मंदिर में आहुतियां और कथा का वाचन हुआ

बनेड़ा के मानपुरा बस्ती में देवनारायण मंदिर में आहुतियां और कथा का वाचन हुआ

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मानपुरा बस्ती में चल रहे पंच दिवसीय भगवान देवनारायण मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को विधि विधान से भगवान देवनारायण की प्रतिमाओं घृतिध वास करवाया गया। यज्ञाचार्य पं. शिव दाधीच और राहुल तिवारी ने बताया कि 24 से 28 नवंबर तक चलने वाले पंच दिवसीय महोत्सव के अवसर पर चल रहे एक कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के 31 जोड़ों द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम की आहुतियां दी गई। साथ ही रात में चल रहे तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा में पं. शिव दाधीच द्वारा संगीतमय नानीबाई रो मायरो कथा का वाचन किया जा रहा हैं!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?