Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम

बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित दशहरा मैदान के पास मोक्ष-धाम के बाहर स्थित पो की सफाई की गई।  
  सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, भेरूलाल रेगर, दिनेश कुमार डांगी, राजू सोलंकी, नंदकिशोर माली, मनोज काबरा, अरुण चंद्र देराश्री, सोहनलाल बेरवा, देवीलाल माली (उपसरपंच), शांतिलाल धावा, सत्यनारायण शर्मा, उमेद सिंह नरूका, महादेव गुर्जर, लादू लाल, बालकृष्ण सोडाणी, सरदार सिंह कानावत, भेरूलाल दमामी, शांतिलाल लक्षकर, सुभाष नुवाल, दिनेश चंद्र रेगर, नंदलाल माली, ने कार्य में सहयोग किया। 9 नवबंर को लगातार 291 वें सप्ताह श्रमदान कार्य हर मौसम में लगातार जारी है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?