

खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)। जिले के प्रभारी एवं राज्य के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि को देखते हुए अधिकारी कर्मचारी जनता के बीच एवं अपने कार्य स्थल पर ही रहे , अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हुईं तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मंत्री मीणा शनिवार को खेरवाड़ा क्षेत्र के हालात की जानकारी लेने के लिए खेरवाड़ा पहुंचे तथा डाक बंगले में अधिकारियों से अतिवृष्टि से हुए नुकसान, ग्रामीणों के फसलों का नुकसान तथा क्षतिग्रस्त सड़के तथा ग्रामीणों के टूटे मकान आदि के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिया की जनता की हर संभव मदद की जाए तथा तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जो भी करना पड़े वह तुरंत कर जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा समस्या ना हो इस बात की पुख्ता व्यवस्था की जाए। मीणा ने अधिकारियों को कहा कि वह सजग व जागरूक रहकर स्थिति का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहे। अतिवृष्टि से ग्रामीणों के हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार
मंत्री मीणा ने अधिशासी अभियंता विजेंद्र कुमार परेवा की कार्यशैली पर रोष जाहिर करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई तथा कहा कि वह क्षेत्र में ही रहकर सड़कों की स्थिति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करें । मंत्री मीणा ने इसके पश्चात कस्बे की एमबीसी पुलिया पहुंचकर वहां निरीक्षण किया तथा पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से को भी देखा । इस दौरान मीणा के साथ पूर्व विधायक नाना लाल अहारी ,पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, वरिष्ठ नेता पारस जैन, बजरंग अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ,खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी अहारी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल , मंडल उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार, प्रेमचंद कलाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी जय सिंह, तहसीलदार रेवत राम भील, भाजयुमो देहात जिला मंत्री राजेंद्र खराडी , मंडल मंत्री रौनक जैन, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, आजाद कलाल, सुवेरी पूर्व सरपंच लक्ष्मण मीणा आदि साथ थे।








Users Today : 14