Home » उदयपुर जिला » धुला भगत खराड़ी की मूर्ति लगाने के लिए सभी राजनीतिक दल एक मंच पर आए

धुला भगत खराड़ी की मूर्ति लगाने के लिए सभी राजनीतिक दल एक मंच पर आए

खेरवाड़ा,( धरणेन्द्र जैन)। धुला भगत खराड़ी की मूर्ति लगाने को लेकर टाउन हॉल ऋषभदेव में एक बड़ी मीटिंग (सभा) का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राजस्थान आदिवासी संघ के अध्यक्ष भुपत सिंह भगोरा ने की। भगोरा ने कहा कि धुला भगत आदिवासीयो के आराध्य देव है। हम सब को राजनीति से ऊपर उठ कर आदिवासियों के हित के लिए ऐसे महान देवतातुल्य धुला भगत की मूर्ति स्थापित करने की बात कही।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  शंकर लाल मीणा उपप्रधान ऋषभदेव ने कहा कि मूर्ति स्थापित होने से हम हमारी आने वाली पीढ़ी को ऐसे महान पुरूष के इतिहास के बारे में बता सकेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपलाल मीणा पूर्व सरपंच गड़ावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 सितंबर 2025 को उपखंड अधिकारी ऋषभदेव तथा सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को धुला भगत की मूर्ति स्थापित करने को लेकर शांती पूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की बात के साथ ही यह भी कहा कि सरकार द्वारा अनुमति मिलने पर मूर्ति लगाने की प्रतिबंधता दोहरायी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राजस्थान आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव धूलेश्वर मीणा, शिवलाल मीणा पूर्व सरपंच ऋषभदेव , डीलर संघ के जिला अध्यक्ष नारायणलाल  कलासुआ, पूर्व एक्ससीएन विनोद कुमार मसार ,परेड़ा सरपंच राजेन्द्र मीणा, किकावत सरपंच चंपालाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार मीणा, सोमावत सरपंच कावरचन्द मीणा, सरपंच शांतीलाल मीणा ,गड़ावत सरपंच भेरूलाल मीणा ,लेम्प्स अध्यक्ष ऋषभदेव ओमप्रकाश मीणा, लेम्प्स गड़ावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मीणा ,काऊराम मीणा ,कन्हैयालाल मीणा,शांतिलाल मीणा, गौतम लाल मीणा, भवरलाल मीणा, केशु महाराज, ललित मीणा, विकास मीणा, गमेती केशरा जी मीणा ,प्रेम शंकर जी , हुरमा जी ,अजय कुमार , राहुल मीणा , सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?