Home » धर्म » एकम व दूज को ऋषभदेव में निकलेगी रथ यात्रा

एकम व दूज को ऋषभदेव में निकलेगी रथ यात्रा

काष्ठ से निर्मित तीन प्राचीन रथों पर बिराजमान होकर भगवान नेमीनाथ निकलेंगे नगर परिक्रमा पर

खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव  मेवाड़ और वागड़ के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र ऋषभदेव में प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी जैनों के महापर्व परवाधिराज प्रयुषण पर्व के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय रथोत्सव में भगवान नेमीनाथ के प्रतीकात्मक बारात के रूप में अदभुत काष्ठ कला से निर्मित लकड़ी के पुरातन रथों में भगवान को विराजित कर रथ यात्रा निकलेगी।
श्री दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि प्रयुषण पर्व की समाप्ति के पश्चात एकम और बीज के दिन नगर में रथोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता हे। बड़े ही मनोहारी तीन रथ जो कि पुरातन और काष्ठ कला से निर्मित किए हुए हे, तीनों रथों को दुल्हन की तरह सजाया जाता हे, जिसमें भगवान को विराजमान किया जाता हे।
श्री दिगम्बर जैन तीर्थ रक्षा कमिटी के उपाध्यक्ष पवन कुमार गंगावत ने बताया कि कमिटी की तरफ से सभी समाज के प्रमुखजनों को निमंत्रित किया जाता हे।
श्री दिगम्बर तीर्थ रक्षा कमिटी के महामंत्री प्रद्युम्न भंवरा ने बताया कि रथ एकम के दिन ठीक चार बजे देवस्थान विभाग के बैंड की सलामी,  आर्केस्ट्रा की धुन ओर ढोल नगाड़ों की थाप के साथ निज मंदिर से रवाना होकर  नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कुंवारिका नदी पहुंचेगा, जहां पर पूजा अर्चना एवं आरती की जाएगी।
स्थानीय पत्रकार सचिन गंगावत से बात करते हुए समाज के महामंत्री प्रदीप गनोड़िया ने बताया कि दो दिवसीय रथ महोत्सव की तैयारी जोरो शोरो से चल रही हे। आयोजन की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी तरह की कमिटियां बनाई गई हे। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया हे।
उक्त जानकारी स्थानीय पत्रकार सचिन गंगावत ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?